हरिद्वार जिले के रुड़की में कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया. यहां पर कांवड़ियों की चलती बाइक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, गनीमत रही इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग लगने से बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. घटना देर रात घटित हुई, पुलिस का कहना है कि बाइक का साइलेंसर उतारने के कारण आग लगी है. बाइक पर आग लगने से बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
डाक कांवड़ अपने चरम पर है, ऐसे में दिली-हरिद्वार हाइवे पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों की दौड़ लगी हुई है, वहीं कुछ शिवभक्तों ने तो अपने वाहनों के साइलेंसर तक उतारे हुए हैं. जिससे वाहन में आग लगने का खतरा बना रहता है. ऐसा ही एक मामला रुड़की के नगला इमरती गांव स्थित सागर रत्ना होटल के पास बीती देर रात देखने को मिला है, जहां पर डाक कांवड़ ले जा रहे एक शिवभक्त की बाइक में अचानक आग लग गई.
हालांकि आग लगने के बाद बाइक सवार कांवड़िया सुरक्षित रूप से उतर गया, लेकिन कुछ ही देर में बाइक आग का गोला बन गई, घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बाइक धू-धू कर जलने लगी, हालांकि कुछ देर के लिए हाईवे भी बाधित हो गया. वहीं पल भर में गंगाजल लेकर जा रहे शिवभक्त की बाइक जलकर खाक हो गई. वहीं गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई और बाइक सवार कांवड़िया भी सुरक्षित है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घटना में क्षतिग्रस्त हुई बाक को सड़क किनारे कर दिया, जिसके बाद हाइवे चालू किया गया.