उत्तराखंड की बेटी कृतिका शर्मा धौंडियाल ने बढ़ाया प्रदेश का मान, गणित शिक्षिका एवं शिक्षाविद् कृतिका शर्मा धौंडियाल ने नई दिल्ली स्थित विवांता बाय ताज में आयोजित प्रतिष्ठित मिसेज इंडिया फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
शिक्षण, पारिवारिक जिम्मेदारियों और मॉडलिंग के अपने जुनून के बीच संतुलन बनाते हुए कृतिका की यह सफलता उनकी मेहनत, आत्मविश्वास, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।
शिक्षा के प्रति गहरी आस्था रखने वाली कृतिका वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि शिक्षा केवल एक करियर नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्हें नृत्य और संगीत में भी विशेष रुचि है।
कृतिका शर्मा धौंडियाल की प्रेरणादायी यात्रा यह साबित करती है कि महिलाएं अपनी पारिवारिक और पेशेवर जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी अपने सपनों को साकार कर सकती हैं। उनका सफर हर उस महिला के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को उड़ान देना चाहती है. उनकी कहानी संदेश देती है—बड़े सपने देखिए, निरंतर मेहनत कीजिए और स्वयं पर विश्वास रखिए।
