देहरादून-ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन का बड़ा ऐलान, 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल

देहरादून-ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने बैंक प्रबंधन की कथित कर्मचारी-विरोधी नीतियों और लंबित मांगों के विरोध में देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। फेडरेशन ने 25 और 26 मई 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। यदि इन तिथियों के बीच सार्वजनिक अवकाश पड़ता है, तो आंदोलन 27 मई तक जारी रह सकता है। देहरादून मै न्यू कैट रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के जोनल ऑफिस में आयोजित प्रेस वार्ता में फेडरेशन के उपमहासचिव कमल सिंह ने कहा कि बैंक प्रबंधन द्वारा द्विपक्षीय समझौतों का पालन नहीं किया जा रहा है तथा कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 7 मई से देशभर के विभिन्न LHO और प्रशासनिक कार्यालयों में प्रेस वार्ताओं के माध्यम से आंदोलन को गति दी जा रही है।

फेडरेशन ने आरोप लगाया कि पिछले 29 वर्षों से मैसेंजर पदों पर भर्ती नहीं हुई है, जबकि सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षण लिपिक कर्मचारियों की कमी से बैंक की सुरक्षा और कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। संगठन ने रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की मांग उठाई है। इसके अलावा संगठन ने आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि स्थायी प्रकृति के कार्य बाहरी एजेंसियों को सौंपे जाने से कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षा और ग्राहकों के डाटा की गोपनीयता पर खतरा बढ़ रहा है। फेडरेशन ने NPS कर्मचारियों को पेंशन फंड मैनेजर चुनने का विकल्प देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन विसंगतियों को दूर करने तथा 2019 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए इंटर सर्किल ट्रांसफर नीति दोबारा लागू करने की मांग भी उठाई है।

प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना में सुधार, ग्राहकों को गलत वित्तीय उत्पाद बेचने (मिस-सेलिंग) पर रोक तथा बोर्ड में कर्मचारी निदेशक की नियुक्ति जैसे मुद्दे भी आंदोलन के प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आगामी दिनों में मौन धरना, सांसदों को ज्ञापन, कैंडल मार्च और सोशल मीडिया अभियान चलाए जाएंगे, जिसके बाद 25 और 26 मई की पूर्ण हड़ताल की जाएगी। आज 7 मई को प्रेस वार्ता के दौरान कमल सिंह उप महासचिव द्वारा हड़ताल से संबंधित कार्यक्रम कि रूपरेखा भी जारी की है जो इस प्रकार है

02.05.2026
भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधन को हड़ताल नोटिस सौंपना
04.05.2026
बैज पहनना
05.05.2026
लंच टाइम प्रदर्शन एवं अतिरिक्त सहयोग वापस लेना
06.05.2026
ट्विटर अभियान / सोशल मीडिया अभियान
07.05.2026
LHO/AO केंद्रों पर प्रेस मीट
08.05.2026
सभी LHO/AO/RBO केंद्रों पर शांतिपूर्ण धरना (Silent Sit-in)
11.05.2026
सभी LHO/AO/RBO जिला मुख्यालय केंद्रों पर केंद्रीकृत लंच टाइम प्रदर्शन
12.05.2026
मास्क पहनकर शोक दिवस मनाना
13.05.2026
सभी सांसदों को ज्ञापन सौंपना
14.05.2026
ट्विटर अभियान
15.05.2026
सभी LHO/AO/RBO केंद्रों पर लंच टाइम प्रदर्शन एवं बैठकें
16.05.2026
सभी सदस्यों द्वारा DFS सचिव को ज्ञापन सौंपना
18.05.2026
सभी LHO/AO केंद्रों पर धरना
19.05.2026
वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपना
20.05.2026
ट्विटर अभियान
21.05.2026
प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपना
22.05.2026
सभी LHO/AO/RBO केंद्रों पर कैंडल मार्च एवं लंच टाइम प्रदर्शन
25.05.2026
भारतीय स्टेट बैंक में अखिल भारतीय बैंक हड़ताल
26.05.2026
भारतीय स्टेट बैंक में अखिल भारतीय बैंक हड़ताल l यहां पर आपको यह भी अवगत करा दे कि यदि हड़ताल के अंतिम दिनों में किसी भी प्रकार का सार्वजनिक अवकाश होता है तो हड़ताल के दिनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *