दिल्ली से उत्तराखंड के लिए नई रेल सेवा की शुरुआत, इन यात्रियों को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से कोटद्वार और दिल्ली के बीच ट्रेन के संचालन की मांग चल रही थी, अब कोटद्वार से दिल्ली बस के साथ ट्रेन से भी सुगम यात्रा हो सकेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस ट्रेन का नाम वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के नाम पर रखने पर विचार करने का भी अनुरोध किया ताकि आम जन इस ट्रेन के साथ अपना और अधिक जुड़ाव महसूस कर सकें।

शनिवार को कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के मध्य नई रेल सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून से वर्चुअली और  सांसद अनिल बलूनी द्वारा दिल्ली से शनिवार को सायं पांच बजे इसे हरी झंडी दिखाकर किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार आनन्द विहार दिल्ली के मध्य संचालित हो रही ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसके लिए पौड़ी से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और  कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूरी के प्रयासों की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *