घंटाघर स्थित शिव हनुमान मंदिर में बजरंग दल के साप्ताहिक मिलन केंद्र पर भव्य हनुमान चालीसा पाठ, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

बजरंग दल द्वारा संचालित साप्ताहिक मिलन केंद्र घंटाघर प्राचीन शिव हनुमान मंदिर बड़ी भव्यता के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था

प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा द्वारा उपस्थित राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज देश के प्रत्येक हिंदू को जगाने की आवश्यकता है जिस प्रकार अलग-अलग क्षेत्र में हिंदुओं का दोहन हिंदुओं का शोषण किया जा रहा है और जातिगत तरीके से उनको बांटने का एक बड़ा सुनियोजित षड्यंत्र सत्ता से विमुख लोभी लालची लोगों द्वारा किया जा रहा है उनको मुह तोड़ जवाब सत्य सनातन को मानने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देना होगा आज समाज में जातिगत भेद का बीज बोया जा रहा है।

जिसको हटाने के लिए संघ के 100 वर्षों की तपस्या विश्व हिंदू परिषद की 60 वर्षों की तपस्या और बजरंग दल की 40 वर्षों की संघर्ष है उसके अलावा समाज में लगी विभिन्न सामाजिक संस्थाएं धार्मिक संस्थाएं जो सनातन को एकजुट करने में लगी हुई है उनके प्रयास से आज बहुत कुछ संभव हो पाया और राम मंदिर निर्माण उसमें एक मील का पत्थर है जिससे इस देश की इकोनॉमी और दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक पर्यटन नगरी अयोध्या को बनाकर वर्तमान के हिंदुओं ने बता दिया है कि पूरे विश्व की इकोनॉमी को अगर कोई चला सकता है तो वह सनातनी पर्व सनातनी उद्देश्य और सनातन की विचारधारा है।

इस वर्ष अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 2025 अयोध्या नगरी में 22 करोड़ श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे उसे पता लगता है सनातन ही सर्वश्रेष्ठ सनातनी प्रभु के माध्यम से पूरे देश के प्रत्येक गरीब से गरीब परिवार को आर्थिक जीविकोपार्जन करने वाले करोड़ परिवार जो किसी भी धर्म से पंथ संप्रदाय से आते हैं उनका लालन-पालन सनातन के महान पर्व कर रहे हैं। ईश्वर स्वयं भारत देश की अर्थव्यवस्था को संचालित कर रहे हैं । उसके बाद वामपंथी , कट्टरपंथी विचारधारा के लोगों के द्वारा भारतीय पर्वों पर उंगली उठाना विधर्मी ताकते जो सनातन पर्वों पर अपने परिवार का लालन-पालन करती है उनके द्वारा सनातनी पर्व पर पत्थरबाजी करते वह जिहादी भी सनातन के महान पर्वों से अपने परिवार का पेट भरते हैं। अब सनातनी समाज को उनको चेताने का समय आ चुका है।

मौके पर उपस्थित सैकड़ो लोगों में नवीन गुप्ता,विशाल चौधरी, राजेश सोमवंशी अमन राजवंशीअनिल चौहान , नीरज शर्मा, करण, अमर, हर्ष सहगल, बृजेश चौहान, अंकुश प्रजापति, कुनाल चौहान, प्रकाश, मनीष ,सक्षम, प्रेम सेठी ,अनीता चौहान, अजय भारती, विशाल वाल्मीकि, व अन्य रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *