83 साल की महिला ने ऋषिकेश में शिवपुरी के एक बंजी सेंटर से बंजी जंपिंग की। 117 मीटर की ऊंचाई से bungee jumping कर उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल ब्रिटेन की रहने वाली इस बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो Rishikesh में इतनी ऊंचाई से कूदती नजर आई। हर कोई बुजर्ग महिला के जज्बे को सलाम कर रहा है।
दरअसल ये वीडियो 13 अक्टूबर का बताया जा रहा है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां पर ब्रिटेन की 83 वर्षीय ओलेना बायको ने bungee jumping की। शिव पुरी में उन्होंने 117 मीटर की ऊंचाई से छंलाग लगाई।
वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों के कमेंट्स की भी बौछार आने लगी। लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। आप कभी भी किसी भी उम्र में उदाहरण पेश कर सकते हो।