उत्तराखंड: पार्क में दोस्त को मस्ती करने बुलाया फिर मार दी गोली, मौत

उत्तराखंड केहरिद्वार जिलें से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ कनखल क्षेत्र के दयाल एनक्लेव, जमालपुर में सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब पौने आठ बजे दो युवकों ने सुमित चौधरी उर्फ पंछी (18) पुत्र पवन निवासी दयाल एनक्लेव जमालपुर कलां थाना कनखल को कालोनी के ही पार्क में बुलाया। आरोप है कि पार्क में सुमित को गोली मार दी गई। इसके बाद सुमित के साथी मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में भूमानंद अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पता चलते ही सुमित के दोस्त भी अस्पताल से भाग निकले। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ज्वालापुर और कनखल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गोली सुमित के बाईं तरफ चेस्ट में लगी है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। परिवार मूल से रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। पिछले कुछ साल से कनखल क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं। किन परिस्थितियों में गोली लगी है या मारी गई इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया युवकों के आपसी ग्रुप से पूरा मामला जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *