उत्तराखंड: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का परिवार हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए पहुंचा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का परिवार आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। धोनी की पत्नी साक्षी धोनी, उनकी मां, बहन और अन्य परिवारिक सदस्य शुक्रवार को देवभूमि हरिद्वार पहुंचे और पावन गंगा में डुबकी लगाई।

हरकी पैड़ी पर आयोजित इस निजी कार्यक्रम के दौरान परिवार ने पूरी श्रद्धा के साथ गंगा स्नान किया और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। यह यात्रा मुख्य रूप से छठ पर्व के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के लिए की गई थी। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि यह कार्यक्रम निजी था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

धोनी परिवार ने धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी परिचय दिया। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों को उपहार वितरित किए…जिसे स्थानीय लोगों ने सराहा। चूंकि कार्यक्रम निजी था…इसलिए परिवार की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। धोनी परिवार की सादगी और आस्था भरे अंदाज ने हरिद्वार के श्रद्धालुओं और पर्यटकों का ध्यान खींचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *