आज गोविंदगढ़ में बॉबी भाई एवं उनकी समस्त टीम द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी के पावन प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य सर्व समाज सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस गरिमामयी समारोह में सर्व समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। यह पहल निश्चित रूप से युवाओं का उत्साहवर्धन करने एवं उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करने का सराहनीय प्रयास है।

ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश देते हैं।
इस सफल एवं भव्य आयोजन के लिए बॉबी भाई एवं उनकी संपूर्ण टीम को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
