
रामपुर जिले के बिलासपुर तहसील क्षेत्र के सिरोहा गांव स्थित पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू (एच-5 एन-1) की पुष्टि के बाद मुरादाबाद प्रशासन सतर्क हो गया है। शासन ने एहतियातन उत्तराखंड से आने वाले मुर्गे और अंडे की सप्लाई के आवागमन पर रोक लगा दी है।
इसका सीधा असर जिले के रिटेल बाजार पर दिखाई देने लगा है। एक ओर अंडों की बिक्री में कमी आई है तो दूसरी ओर कीमतों में एक रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। बर्ड फ्लू के डर के चलते दून में अब अंडो का कारोबार भी आधा रह गया है। लोग भी अंडे और चिकन की काफी कम खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि इसका असर शहर में दामों पर नहीं पड़ा है। क्योंकि मांग में कमी के साथ ही प्रतिबंधों के कारण आवक में भी कमी आई है।
यूपी में बर्ड फ्लू की दस्तक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चूंकि दून में बाहरी राज्यों से ही अंडों और चिकन की आपूर्ति होती है इसलिए यहां अंडों के कारोबार पर असर हुआ है। लोगों ने अंडों और चिकन की खरीदारी कम कर दी है। जहां दून में हर दिन आठ से 10 हजार अंडों की ट्रे मंगाई जाती थी।
वहीं बर्ड फ्लू के बाद अब इसकी आवक चार से पांच हजार की रह गई है। अंंडों के व्यापारी संजय चौहान ने बताया कि दून में दिन में आठ से दस हजार अंडों की ट्रे की आवक थी जो अब आधी ही रह गई है। हालांकि आवक कम होने से अंडों के दामों पर असर नहीं पड़ा है। दून में भले ही अंडों की आवक कम हुई है, लेकिन इसके दाम पर असर नहीं पड़ा है। हालांकि ऑनलाइन अंडों के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है।