देहरादून के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में किराए के कमरे में सेक्स रैकेट यानी देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मौके से एक नाबालिग को भी रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां और 18 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
सूचना के अनुसार प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने मकान पर औचक छापा मारा। मौके पर तीन महिलाएं, एक नाबालिग युवती और तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग को आरोपित अभिषेक दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून लाया था। यहां उस पर गलत काम के लिए दबाव बनाया गया। नाबालिग के इनकार करने पर उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया।
