रिपोर्टर राजू ठाकुर l
देहरादून। राजधानी देहरादून के जीएमएस रोड स्थित अलकनंदा एन्क्लेव में महाबली हनुमान मंदिर में 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मूर्ति स्थापना एवं पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करने का संकल्प लिया गया।
मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था से जोड़ना तथा क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं को धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया गया। इस आयोजन में पंकज गुजराल, विजय, अरुण सेनी और तरुण थापा आदि उपस्थित रहे l
