डिजिटल डेस्टिनेशन बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने बताया पूरा प्लान; होंगे ये-ये काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार उत्तराखंड को डिजिटल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रही है। रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आईटीडीए की ओर से आयोजित ‘डिजिटल नवाचार से सुशासन की ओर’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के ऐप और पोर्टल के लोकार्पण समारोह में सीएम ने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से सरकारी सेवाओं का सरलीकरण कर उन्हें ऑनलाइन किया जा रहा है। सरकार उत्तराखंड को डिजिटल सेक्टर में मॉडल राज्य के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ई-गवर्नेंस की मदद से गुड गवर्नेंस और पेपरलेस गवर्नेंस की ओर बढ़ रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को सरकारी सुविधाओं का लाभ घर बैठे मिले। उन्हें बेवजह सरकारी कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने ई-गवर्नेंस के जरिए भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का काम किया है। सरकारी दफ्तरों में ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट पहुंची है। राज्य के हर नागरिक में सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि का भाव जगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *