कांग्रेस में बड़े फेरबदल की सुगबुहाट तेज, आज दिल्ली में कांग्रेस विधायक मंडल की अहम बैठक

कांग्रेस इन दिनों एक्टिव मोड में नजर आ रही है। दिल्ली में लगातार बैठक पर बैठक हो रही हैं। आज दिल्ली में कांग्रेस विधायक मंडल की बैठक होने जा रही है। इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है। इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हो सकता है।

आज दिल्ली में कांग्रेस विधायक मंडल की अहम बैठक

उत्तराखंड में जल्द ही निकाय चुनाव होने वाले हैं। इसके साथ केदारनाथ विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। आज दिल्ली में कांग्रेस विधायक मंडल की बैठक होगी। शाम 4 बजे प्रभारी शैलजा कुमारी बैठक लेंगी। उत्तराखंड कांग्रेस के 20 विधायक बैठक में शामिल होंगे।

नगर निकाय चुनाव और आगामी सत्र को लेकर होगी चर्चा

केदारनाथ उपचुनाव, नगर निकाय चुनाव और आगामी सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। आज होने वाली बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी मौजूद रहेंगे। आज होने वाली बैठक को लेकर कहा जा रहा कि कांग्रेस में बड़ा सांगठनिक बदलाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *