उत्तराखंड होमगॉर्ड्स के लिए सीएम धामी ने खोला पिटारा, करी तमाम घोषणाएं

उत्तराखंड होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के स्थापना दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगॉर्ड जवानों के लिए कई घोषणाएं कीं। देहरादून, ननूरखेड़ा स्थित होमगार्ड मुख्यालय में सीएम धामी मुख्य अतिथि के तौर में शामिल हुए और रैतिक परेड की सलामी ली।

मुख्यमंत्री ने होमगॉर्ड्स के लिए अवकाश से लेकर उनको भूमि उपलब्ध कराने जैसी तमाम सौगातें दी। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के होमगार्ड जवानों को सेना की तर्ज पर सीएसडी कैंटीन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए होमगार्ड के विशेष कैंटीन कार्ड बनाए जा रहे हैं।

होमगार्ड स्वयंसेवकों के कंपनी कार्यालय, ट्रांजिट कैंप व इमरजेंसी सर्च एवं रेस्क्यू सेंटर के लिए प्रदेश के कुल नौ स्थानों पर आवंटित भूमि पर निर्माण कार्य के लिए 13 करोड़, 12 लाख रुपये दिए जाएंगे।

प्रेमनगर में उपलब्ध भूमि पर इंडोर फायरिंग रेंज का निर्माण किया जाएगा जहां होमगॉर्ड के जवान शस्त्र प्रशिक्षण ले सकेंगे।

प्रदेश में जल्द ही 300 और पदों पर भर्ती की जाएगी।

होमगार्ड जवानों को वर्षभर में 12 आकस्मिक अवकाश दिए जाएंगे।

विभागीय मोटरसाइकिल दस्ते के लिए 21 नई मोटरसाइकिल क्रय की जाएंगी।

पुलिस कर्मियों व एनडीआरएफ की तरह 9000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ड्यूटी करने वाले होमगार्ड जवानों को 200 रुपये प्रतिदिन की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।

उत्तराखंड होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त महिला होमगार्ड को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *