उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 100 करोड़ देगी धामी सरकार

मुख्यमंत्री ने किया 53.43 करोड़ लागत के पुलिस लाईन के प्रशासनिक भवनों, बैरकों तथा आवासीय भवनों का शिलान्यास एवं लोकार्पण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पुलिस लाइन में 53.43 करोड़ लागत के पुलिस लाइन, प्रशासनिक भवनों, बैरको एवं आवासीय भवनों का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। इसमें 13.14 करोड़ लागत से निर्मित पुलिस लाइन देहरादून के प्रशासनिक भवन, पुलिस लाइन तथा आई आर बी के बैरको का लोकार्पण तथा 40.29 करोड़ लागत के पुलिस लाईन देहरादून, सरदार पटेल भवन देहरादून, धौरणखास देहरादून तथा पुलिस कॉलोनी किशनपुर में विभिन्न श्रेणियों के आवासीय भवनों के साथ वर्चुअल रूप से पुलिस लाईन अल्मोड़ा के प्रशासनिक भवन, बैरक, गार्द रूम तथा पुलिस लाईन चमोली के प्रशासनिक भवन एवं क्वार्टर गार्द भवन का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस कार्मिकों के कल्याण तथा उनकी आवासीय एवं अनावासीय सुविधाओं की पूर्ति के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस दिशा में आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु अगले तीन वर्षों में 100 करोड़ का प्राविधान किया जाएगा। राज्य सरकार भविष्य में भी अपने वित्तीय संसाधनो से जितना भी सम्भव होगा, उसके लिए बजट उपलब्ध कराती रहेगी तथा केन्द्रीय योजनाओं से भी पुलिस विभाग को अधिकतम बजट उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *