हिंदू एकता परिषद रूद्रदल के राष्ट्रीय कार्यालय, देहरादून में संगठन का चौथा स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और ऊर्जावान हो उठा।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित के संकल्प को दोहराया। समारोह में संगठन की निरंतर प्रगति और विस्तार को नई दिशा देते हुए 6 नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिन्हें संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगी अमृत ने शपथ ग्रहण कराई l
नवनियुक्त पदाधिकारियों में मीडिया प्रभारी राजू ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रवक्ता राजकुमार छाबड़ा, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक राज, नगर अध्यक्ष विजय कोटियाल, झंडा साहिब प्रखंड अध्यक्ष मंटू कुमार एवं ई-रिक्शा प्रकोष्ठ देहराखास प्रखंड अध्यक्ष राजू मौर्य शामिल रहे।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नव-नियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में हिंदू एकता परिषद रूद्रदल समाज सेवा, हिंदू हितों की रक्षा एवं संगठन विस्तार में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।
समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और हिंदू समाज की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया। स्थापना दिवस का यह आयोजन संगठन के लिए नई ऊर्जा, नए संकल्प और सशक्त भविष्य का प्रतीक बनकर उभरा। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारी के साथ-साथ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज रस्तोगी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगी अमृत, राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गुजराल, मातृशक्ति एवं भारी संख्या में युवा सदस्य आदि उपस्थित रहे l