भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को पूरे देश में हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों से राखी बंधवाने के बाद उन्हें उपहार भेंट किए।
गूंज केसरी केसरी के पत्रकार राजू ठाकुर ने भी अपने आवास पर रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया l राखी के इस अवसर पर उन्होंने अपनी मां एवं संपूर्ण परिवार के साथ बागड़ वाले गोगा जी महाराज की पूजा अर्चना की इसके बाद निधि ठाकुर, कृतिका ठाकुर एवं भांजी आस्था ठाकुर ने सभी भाइयों एवं मामाऔ के हाथों पर रक्षा सूत्र बांधा l कुल मिलाकर गूंज केसरी के पत्रकार राजू ठाकुर के आवास पर भी भाई-बहन के प्रेम का यह पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया