आगामी रोल बॉल चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को प्रेस क्लब, देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता की तैयारियों, उद्देश्यों और खेल के विकास को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर उत्तराखंड रोल बॉल समिति के अध्यक्ष विजय चंदेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने रोल बॉल खेल को प्रदेश में बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर जोर दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भारद्वाज एवं सचिव चित्रांजलि नेगी ने आगामी चैंपियनशिप से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रदेश में रोल बॉल खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना है। उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सतीश कुमार, सूरज धीमान, रीना धीमान, मोहिनी नेगी, पूजा भारद्वाज, वशिष्ठ खत्री, शिवम भारद्वाज, राधिका भारद्वाज एवं नगेंद्र असवाल सहित एसोसिएशन के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि आगामी चैंपियनशिप से उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा और प्रदेश में रोल बॉल को नई पहचान हासिल होगी