PRD जवानों पर हो रहे उत्पीड़नों की होगी जांच: मंत्री रेखा आर्य

स्थापना दिवस के मौके पर सीएम धामी से शिकायत के बाद निर्देशानुसार पीआरडी जवानों से कुत्ता घुमाने और बर्तन मंजवाने के आरोपों की होगी जांच।

प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस के मौके पर PRD जवानों ने उनके ऊपर हो रहे उत्पीड़न को सीएम धामी के सामने रखी थी और अपने लिए न्याय की मांग करी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम धामी ने पीआरडी जवानों से कुत्ता घुमाने और बर्तन मंजवाने के आरोपों पर जांच बैठा दी है। युवा कल्याण निदेशालय ने देहरादून के जिला युवा कल्याण अधिकारी को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। वहीं इस मामले में राज्य की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद सरकार फैसला लेगी।

आपको बता दें कि प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस के मौके पर पीआरडी के कुछ जवानों ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि पीआरडी जवानों से अधिकारी 24- 24 घंटे काम कराते हैं। अधिकारी घर पर बर्तन मंजवाने के साथ ही कुत्ता घुमाने और घर के निजी काम भी कराते हैं। पीआरडी के कुछ जवानों ने इसकी शिकायत सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *