इंसानियत हुई शर्मसार, पशुओं के साथ कथित क्रूरता के आरोपों से मचा हड़कंप”

देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित गंगा एन्क्लेव रुद्रा सोसाइटी में पिछले कुछ समय से विवाद का माहौल बना हुआ है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि यहां रहने वाले दंपति मुकुल अग्रवाल और संध्या अग्रवाल को लेकर कई शिकायतें सामने आई हैं।

सोसाइटी के लोगों के अनुसार, यहां कथित केबल चोरी का मामला सामने आया है। इसके अलावा, सोसाइटी के पीछे नगर निगम की भूमि पर कथित अतिक्रमण किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि जब भी इन मुद्दों पर सवाल उठाए जाते हैं या विरोध किया जाता है, तो विवाद और नोकझोंक की स्थिति बन जाती है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कुछ पशुओं के साथ मारपीट की गई, जिससे एक पशु के पैर पर चोट भी आई।

पशु संरक्षण से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि जांच में पशुओं के साथ क्रूरता के आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह गंभीर मामला है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जब पत्रकार और सामाजिक संगठन (NGO) के सदस्य मामले की जानकारी लेने और सवाल पूछने पहुंचे, तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। शिकायतकर्ताओं का यह भी दावा है कि उनके साथ कथित तौर पर जूतों से हमला करने की कोशिश की गई। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने की तयारी की जा रही है

अब सवाल ये खड़ा होता है की जानवरो से क्रूरता करते इन जैसे लोगो पर क्या करवाई होनी चाहिए?
मामला सिर्फ पशुओ के साथ क्रूरता का नही, बल्कि केबल चोरी, नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण एवं पत्रकारों और सामाजिक संगठन के साथ अभद्र व्यवहार का भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *