CM ने ली बैठक, investor summit के दौरान हुए करारों को धरातल पर उतारने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए करारों को तेजी से धरातल पर उतारा जाए।

सीएम ने डीजीपी अभिनव कुमार को निर्देश दिये कि ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड बनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाए। इस अभियान को मिशन मोड पर लिया जाए। शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य विभाग और नशा मुक्ति के लिए कार्य कर रहे संगठनों को भी इस अभियान में शामिल किया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मार्च 2024 तक यह अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। शिक्षण संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ ही उनके अभिभावकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *