12 साल के किशोर अश्लील वीडियो दिखाकर किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज

कक्षा तीन के छात्र को अश्लील वीडियो दिखाकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने मामले को लेकर आरोपित किशोर के खिलाफ तहरीर दी है।

पीड़ित के पिता ने रायपुर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनका सात का साल का बीटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस का एक बच्चा उनके बेटे को चीज दिलाने के बहाने अपने घर पर ले गया और अश्लील वीडियो दिखाने लगा। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ कुकर्म किया।

जानकारी के अनुसार रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि आरोपित किशोर (12) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें ये घटना करीब चार महीने पुरानी है। पीड़ित के पिता ने बताया कि उसका बेटा कक्षा तीन तथा आरोपित 7वीं कक्षा का छात्र है। आरोपित किशोर ने उनके बेटे के साथ कुकर्म कर किसी को न बताने की बात कही।

पीड़ित के पिता ने बताया कि उन्हें और आरोपित के परिजनों को घटना की जानकारी थी। लेकिन उन्होंने समझौते कर मुकदमा दर्ज न करने का फैसला लिया। शिकायत से बचने के लिए पीड़ित के परिवार के साथ समझौते के आधार पर आरोपित किशोर को दूसरे शहर में भेज दिया गया था। लेकिन कुछ दिन पहले आरोपित किशोर अपने घर लौट आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *