हरीश रावत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली से लौटते समय हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की कार का एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में हरीश रावत बाल-बाल बचे, उन्हें मामूली चोटें आई, जिसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हल्द्वानी से काशीपुर की ओर जाते समय हुआ, जब उनकी कार हरियाणा मिष्ठान भंडार के सामने सड़क के मध्य लगे डिवाइडर से सीधी टकरा गई। खबर के मुताबिक इस एक्सीडेंट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके साथ बैठे कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं. एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों की सूचना पर उधम सिंह नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल उन्हें काशीपुर के प्राइवेट अस्पताल केवीआर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार की देर रात अपनी कार से कुछ कार्यकर्ताओं के साथ हल्द्वानी से काशीपुर की ओर जा रहे थे, तभी देर रात करीब 12:05 पर बाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ओवरलोड वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में आगे की सीट पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *