राजपुर रोड पर दुकानों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी

देहरादून में राजपुर रोड पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दिलाराम बाजार के पास कुछ दुकानों में आग लगी है।

राजपुर रोड पर स्थित दिलाराम चौक के पास दुकानों में आग लग गई है। अचानक इतनी भीषण आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया है। आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना स्थल के आस-पास कई रेस्टोरेंट बने हुए हैं।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए हैं। दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया है।

दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *