उधम सिंह नगर जिले के थाना दिनेशपुर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर नौ में दिवाली की रात अज्ञात चोरों द्वारा चंदन की लकड़ी काट कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
उधम सिंह नगर जिले के थाना दिनेशपुर में दीवाली की रात को कुछ चोर चंदन की लकड़ी काट कर ले गए थे। जिसकी विमल राय पुत्र मनोरंजन राय ने 14 को पुलिस को जानकारी दी थी। जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
मुखबिर ने सूचना दी कि जिस लकड़ी तस्कर द्वारा चंदन की लकड़ी को काट कर ले जाया गया है उसको उसके द्वारा चंदन की लकड़ी के अंधुआ नदी के पास छिपा हुआ। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आनंद खेड़ा नंबर दो में आनंद विहार प्लाटिंग के पास पुलिस ने बैग लेकर खड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने जब बैग की तलाश ली तो बैग में लकड़ी काटने के औजार बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम कमल ढली पुत्र स्वर्गीय अशोक ढली निवासी सूरज फार्म अशोक नगर मानपुर ओझा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश बताया।
सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने 12 नवंबर की रात को दिनेशपुर वार्ड नंबर 9 से चंदन के पेड़ को अपने साथी विजय निवासी प्लानटेशन थाना दिनेशपुर के साथ मिलकर काटकर उसकी चोरी की गई है। इसके साथ ही उसने बताया कि उसने अपने हिस्से की चन्दन की लकड़ी का गिल्टा अंधुवा नदी के किनारे छिपाया है।
