उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में फंसी 41 जिंदगियों को बचाने की जद्दोजहद जारी है। निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे 41 श्रमिक जल्द बाहर आ सकते हैं।
सिल्क्यारा की टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल(सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा- जमीन भेदने वाले रडार का उपयोग करके, यह पता लगाया गया है कि हमारे रास्ते में अगले 5 मीटर तक कोई बाधा नहीं है. हम बाधाओं, यदि कोई हो, तो उसका पता लगाने के लिए इसका उपयोग करना जारी रखते हैं।
उत्तराखंड सरकार के सचिव नीरज खैरवार ने कहा कि कुछ परेशानियां और आई हैं। वहीं, NHIDCL के एमडी महमूद अहमद ने कहा कि हमने 22 नवंबर को 45 मीटर तक पाइप इन्सर्ट कर दिया था। इसके बाद एक बाधा गर्डर के तौर पर हमारे सामने आई। इसे गर्डर रिब्स कहते हैं। इसीलिए ऑगर मशीन को रोकना पड़ा।