इज़राइल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों की सुरक्षित लाया गया

 भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन अजय के अंतर्गत इस्राइल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों को सुरक्षित लाया गया।

शुक्रवार सुबह इज़राइल से विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया गया है। इसमें उत्तराखंड के दो नागरिक आरती जोशी और आयुष मेहरा शामिल हैं। दोनों को शुक्रवार सुबह उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया।  दोनों ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का आभार जताया।

बता दें स्थानिक आयुक्त उत्तराखंड सरकार द्वारा इज़राइल से भारत लाए जा रहे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए उत्तराखंड सदन दिल्ली में व्यवस्था की गई है। दोनों के सकुशल वापस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक लगभग 18 हजार भारतीयों के इज़राइल में होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *