“फाइलों से फिटनेस तक” : प्रथम UDEM गढ़वाल प्रीमियर लीग 2026 का भव्य समापन

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ गढ़वाल मंडल द्वारा आयोजित प्रथम “UDEM गढ़वाल प्रीमियर लीग 2026” का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। “फाइलों से फिटनेस तक” थीम पर आधारित इस आयोजन ने कर्मचारियों के बीच फिटनेस, खेल भावना और संगठनात्मक एकता का मजबूत संदेश दिया।

इस ऐतिहासिक क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ प्रमुख विभागों—MDDA, लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, UPDCC, PMGSY, जल संस्थान, सिंचाई विभाग एवं ग्रामीण निर्माण विभाग—की टीमों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला सिंचाई विभाग उत्तराखंड और ग्रामीण निर्माण विभाग उत्तराखंड के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

गढ़वाल मंडल अध्यक्ष इंजीनियर आशीष यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “Fit India Movement” एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “Fit Uttarakhand Movement” से प्रेरित होकर किया गया। उन्होंने कहा कि लीग का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था, जिसे सभी विभागों से व्यापक समर्थन और सराहना मिली।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर आर.सी. शर्मा एवं प्रांतीय महामंत्री इंजीनियर वीरेंद्र गुसाईं ने प्रथम संस्करण की सफलता पर पूरी आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन टीम भावना, समर्पण और कुशल नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।

विशेष बात यह रही कि 13 मई को खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों को NMOPS के बैनर तले चल रहे पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन को समर्पित किया गया, जिससे आयोजन सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ गया।

प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण SET Sports Live पर किया गया, जिसे लाखों दर्शकों ने देखा। आयोजन की लोकप्रियता को देखते हुए अगले संस्करण में भागीदारी के लिए विभिन्न विभागों द्वारा अभी से संपर्क शुरू कर दिया गया है।

समापन अवसर पर इंजीनियर सी.डी. सैनी, इंजीनियर अनिल पवार, इंजीनियर चितरंजन जोशी, इंजीनियर अजय बेलवाल और इंजीनियर राजेंद्र रावत सहित कई वरिष्ठ अभियंता एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के इंजीनियर दीपक सिंह, इंजीनियर पंकज बड़ौनी, इंजीनियर सुमित जगुरी, इंजीनियर दीपक बहुगुणा, इंजीनियर प्रमोद नेगी, इंजीनियर अमर सिंह, इंजीनियर ओमप्रकाश सेमवाल, इंजीनियर प्रवेश सेमवाल, इंजीनियर अमित रावत, इंजीनियर बी.एस. गोसाई, इंजीनियर सचिन सेमवाल एवं इंजीनियर पूजा श्रेष्ठ सहित पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रथम UDEM गढ़वाल प्रीमियर लीग 2026 ने यह साबित कर दिया कि उत्तराखंड के अभियंता केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल, फिटनेस और संगठनात्मक ऊर्जा के क्षेत्र में भी नई मिसाल कायम कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *