देहरादून। प्रेमनगर में आयोजित होने वाले 80वें भव्य विजयदशमी महोत्सव की तैयारी को लेकर प्रेमनगर दशहरा कमेटी ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की l जिसमें महोत्सव की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में कमेटी के संयोजक राजीव पुंज (सन्नी) ने उपस्थित सदस्यों को आयोजन की तैयारियों से अवगत कराते हुए सभी से आपसी सहयोग, समर्पण और एकजुटता के साथ महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
कमेटी ने कहा कि प्रेमनगर के लिए यह गौरव का विषय है कि यहां इस वर्ष 80वें विजयदशमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस वर्ष भी महोत्सव का आयोजन प्रेमनगर दशहरा ग्राउंड में पारंपरिक रूप से किया जाएगा।
विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। प्रेमनगर में आठ दशकों से चली आ रही इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए दशहरा कमेटी के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। कमेटी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रेमनगर दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सूरज प्रकाश भाटिया के अलावा महेश शर्मा, राजेश शर्मा बाबू, किशोर लूथरा, फकीरचंद खेत्रपाल, विक्की खन्ना, भूषण भाटिया, राजेश भाटिया, अमित भाटिया (डब्बू), रविंद्र सिंह खालसा, अमित भाटिया (मोनू), हरीश भाटिया, उमेश चावला, मोहित ग्रोवर, मन्नू भाटिया, ललित शर्मा, रवि भाटिया और वंश मल्होत्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर राजू ठाकुर
