देहरादून : भाजपा की प्रदेश मॉनिटरिंग कमेटी सदस्य एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनीका क्षेत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच संगठन और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
शिष्टाचार भेंट के बाद डिनर का भी आयोजन हुआ, जिसमें पार्टी को मजबूत करने, संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

अनीका क्षेत्री ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने की बात कही। इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
