देहरादून। शारदीय नवरात्रि रविवार से शुरू हो गए हैं। नवरात्रि के पहले दिन देहरादून-सहारनपुर सीमा पर स्थित प्रसिद्ध मां डाट काली मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मां डाट काली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर अपने-अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को कतारों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
इस दौरान गूंज केसरी के पत्रकार राजू ठाकुर और सहयोगी वीडियो जर्नलिस्ट
यश अग्रवाल ने डाट काली मंदिर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मंदिर के महंत शुभम गोस्वामी ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे तक लगभग 10 हजार श्रद्धालु मां डाट काली के दर्शन कर चुके थे। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा.
रिपोर्टर राजू ठाकुर
