पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों को लगाने व उनकी रक्षा करने हेतु संकल्पबद्ध “श्री महाकाल सेवा समिति” द्वारा समय समय पर विशेष अभियान चलाया जाता रहता है, समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि इसी कड़ी में आज प्रातः बिंदल चौकी के पास पेड़ों को ट्री गार्ड से मुक्त कराया गया जिसमें चौकी इंचार्ज कमलेश गौड़ और सहायक पुलिस कर्मि उपस्थित रहे , समिति के सदस्यों ने जब पेड़ में बुरी तरह से फंस चुके ट्री गार्ड को बहुत परिश्रम से काट कर अलग किया तो वह सब यह देखकर स्तब्ध रह गए, चौकी इंचार्ज कमलेश गौड़ जी ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्य की जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है, क्योंकि पेड़ लगाना अच्छी बात है लेकिन पेड़ों को बचाना बहुत अच्छी बात है समिति के इस अभियान में शामिल बालकिशन शर्मा, एडवोकेट संजीव गुप्ता, डॉक्टर नितिन अग्रवाल, राहुल माटा ,आयुष जैन, गौरव जैन, विनय प्रजापति, हेमराज अरोड़ा, विक्रम सिंह, सुमित बंसल, सुशील वाधवा, कृतिका राणा, अनुष्का राणा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे