यात्रियों से भरा मैक्स वाहन खाई में गिरा, केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहा यात्रियों का वाहन रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा है। हादसे में वाहन में सवार सभी 9 लोग घायल हो गए। घायलों का रेस्क्यू कर उपचार के लिए अगस्त्यमुनि स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

मिलीं जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन सोनप्रयाग से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी-ल्वारा मोटरमार्ग से अगस्त्यमुनि की ओर रहा था। वाहन में चालक सहित कुल नौ लोग सवार थे। इस दौरान टेमरिया गांव के निकट वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण और रेस्क्यू टीमे मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अगस्त्यमुनि स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दुर्घटना में सभी लोग घायल हो गए। घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *