तहसील चौक पर व्यापारियों की नई पहल, अब होगा व्यापार में सुधार

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तहसील बाज़ार एक बैठक आहूत की गई जिसमे अध्यक्ष पंकज मैसोंन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, महामंत्री पंकज डिढ़ान की उपस्थिति में सभी व्यापारियों की मौजूदगी में और उन सभी व्यापारियों की सर्व सहमति से अपना अध्यक्ष संजय शर्मा को चुना गया । इस बैठक में सभी व्यापारियों द्वारा संजय शर्मा को माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। तहसील बाज़ार अध्यक्ष संजय शर्मा ने सभी की विश्वास दिलवाया की वह हर परिस्थिति में व्यापारी वर्ग के लिए खड़े रहेंगे और उनका सदेव साथ देंगे। इस सभा में राजू अरोड़ा, धर्म सिंह, मलिक, संजय अरोड़ा, पिंकी, विक्की, शेखर, जतीन अरोड़ा अन्य कई व्यापारी गण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *