‘सुसाइड की कोशिश की’, यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने शेयर किया लास्ट व्लॉग, बोले- इंटरकास्ट मैरिज की वजह से पेरेंट्स टॉर्चर कर रहे

यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल को UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है. उनके वीडियोज यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हुए. अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वो बहुत डिस्टर्बिंग नजर आए. उन्होंने मेंटल हैरेसमेंट और टॉर्चर के बारे में भी बताया. अनुराग ने बताया कि उनके पेरेंट्स और भाई-बहन उन्हें इंटरकास्ट मैरिज की वजह से टॉर्चर कर रहे हैं.

अनुराग ने वीडियो में बताया कि वो यूट्यूब छोड़ रहे हैं और ये उनका लास्ट व्लॉग है. अनुराग वीडियो में बहुत रोते हैं. अनुराग ने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों से मेरी जिंदगी इतनी ड्रास्टिकली चेंज हुई है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी ऐसे पटक के छोड़ेगी.’

2 घंटे लंबे वीडियो में अनुराग ने अपने मुश्किल दौर के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि जब वो 14 साल के थे तब उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया था. उन्होंने पढ़ाईको लेकर फैमिली प्रेशर झेला. बाद में उन्होंने ट्यूशन का काम भी किया ताकि अपने सपने पूरे कर सके. अनुराग ने कहा कि उन्होंने अपने पेरेंट्स की जरुरतों को हमेशा खुद से ऊपर रखा.

आगे अनुराग ने बताया कि उन्होंने इंटरकास्ट मैरिज की है. उनकी पत्नी का नाम ऋतिका है. इस शादी से उनकी फैमिली खुश नहीं है. उनके पेरेंट्स ने शादी से 6 दिन पहले शादी अटेंड करने से इंकार कर दिया और सारी जिम्मेदारी उन पर अकेले पर छोड़ दी. अनुराग ने कहा, ‘मेरे से हाथ जुड़वाए, पैर पड़वाए, मेरे से सॉरी बुलवाया गया सारे रिलेटिव्स के सामने. पापा-मम्मी ने इस लेवल तक टॉर्चर किया कि बोला कि न हम खुश रहेंगे और न तुझे खुश रहने देंगे. उन्होंने ऋतिका को घर में भी नहीं आने दिया.’

अनुराग ने कहा, ‘मैं बहुत डिप्रेशन में हूं. मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे मम्मी-पापा, भाई होंगे. मेरे पास कुछ करने को बचा नहीं है. मुझे समझ नहीं आ रहा है कुछ. इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा. मैं बस सोना चाहता हूं. 5 दिन से कुछ खाया नहीं है. दिमाग खत्म हो गया है.’

Also read this news:- देहरादून में महिला दुकानदार से मारपीट, सांप्रदायिक बवाल के बाद PAC तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *