ऋषिकेश में होटल पर छापा, जुआ पार्टी का भंडाफोड़, 40 गिरफ्तार, होटल सील

ऋषिकेश। दून पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में चल रही जुआ पार्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान 40 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में कैसिनो क्वाइन, नकदी, ताश की गड्डियां तथा शराब की बोतलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई के बाद संबंधित होटल को सील कर दिया गया है, जबकि होटल मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है।

वहीं, इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर आईडीपीएल चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *