उत्तराखंड में चार साल बाद धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है. उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल) नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई उनमें मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी, राम सिंह कैड़ा और खजानदास हैं.
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन आज जहां मां ब्रह्मचारिणी की पूजा हो रही है तो वहीं उत्तराखंड की धामी कैबिेनट का विस्तार भी हो गया है. क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाते हुए पांच नए मंत्रियों को धामी कैबिनेट में आज शामिल किया गया है. दरअसल धामी कैबिनेट में 5 मंत्रियों के पद खाली थे. लंबे समय से इन पदों को भरने की अटकलें लगाई जाती रही थी. विधायक भी टकटकी लगाए मंत्री पद पाने की लालसा में 4 साल इंतजार करते रहे. आखिरकार 2026 के शारदीय नवरात्रि में उत्तराखंड बीजेपी के 5 विधायकों के मंत्री बनने का समय आ गया.


धामी कैबिनेट में इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
- रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से विधायक भरत चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया
- रुड़की विधानसभा सीट से विधायक प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया
- हरिद्वार विधानसभा सीट से विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाया गया
- राजपुर विधानसभा सीट से विधायक खजान दास को कैबिनेट मंत्री बनाया गया
- भीमताल विधानसभा सीट से विधायक राम सिंह कैड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया
आपको बता दें कि साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। सरकार के गठन के दौरान से ही तीन पद खाली थे। 26 अप्रैल 2023 के दौरान परिवहन मंत्री चंदन रामदास का निधन हो गया था।

जिसके बाद एक और मंत्रिमंडल का पद खाली हो गया था। जिसके बाद 16 मार्च 2025 को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को पद से इस्तीफा देना पड़ा। उनकी तरफ से एक विवादित बयान दिया गया था। जिसके बाद से ही टोटल पांच मंत्री के पद खाली थे।
Also read this news: देहरादून सड़क हादसा: बेकाबू कार ने 7 वाहनों को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल