उत्तराखंड में भयानक हादसाः 28 वर्षीय जेसीबी आपरेटर की मौत, पहाड़ी से ऊपर गिरा बोल्डर

जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला में भयानक हादसा हुआ। जहां पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से जेसीबी आपरेटर की मौत हुई है। बताया गया कि घटना के वक्त जेसीबी आपरेटर सड़क निर्माण में जुटे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तवाघाट-लिपुलेख सड़क मार्ग पर हुई। जहां स्थित मांगती नाले में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। बुधवार को अचानक पहाड़ी दरकने से बोल्डर निर्माण कार्य में जुटी जेसीबी मशीन के ऊपर गिर गया। घटना में आपरेटर की मौत हो गई। शव मशीन के साथ बोल्डर के बीच फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्कयू टीम शव को बाहर निकालने में जुट गई।

मृतक की पहचान हुपुली गांव निवासी मनीष चुफाल (28) पुत्र राजेंद्र सिंह चुफाल के रूप में हुई। वह जेसीबी आपरेटर था। बेटे की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। तीन भाइयों में मनीष सबसे बड़ा था। वर्ष 2013 में उसके छोटे भाई रिंकू की घास काटते समय मौत हो गई थी। परिजनों सहित पूरे गांव में शोक की लहर है।

Also read this news: उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बर्फबारी, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *