तिब्बती मार्केट हत्याकांड: आरोपी शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

तिब्बती मार्केट के में गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में देहरादून पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार तड़के पुलिस ने एनकाउंटर के बाद हत्याकांड के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों के पैर में गोली मारी है

बुधवार को दिनदहाड़े तिब्बती मार्केट में स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी संचालक को गोली मार दी थी। हालांकि इस हत्याकांड में प्रॉपर्टी विवाद भी सामने आ रहा है लेकिन सरेराह इस तरह की घटना से कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी देर रात हाई लेवल मीटिंग बुलाई और घटना पर नाराजगी जताते हुए कानून व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए थे।

हत्याकांड के दृष्टिगत जनपद देहरादून में सभी थाना क्षेत्र में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ हेतु शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था

इसी दौरान नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी तरफ लालतप्पड़ पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक।स्कूटी सवार को रोकने को कोशिश की तो वो वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुस गया और पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने बदमाश के दाएं पैर में गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया ।

बदमाशों का कोरोनेशन चिकित्सालय में उपचार हो रहा है। बदमाशों से दो देशी तमंचे व एक स्कूटी बरामद की गई है। पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट में हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूली है।

Also read this news:धामी कैबिनेट बैठक खत्म, 6 अहम प्रस्तावों पर मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *