सविता कपूर के विधानसभा सत्र से लौटने पर केंट विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए उनके जनहित में उठाए गए मुद्दों के लिए आभार व्यक्त किया।
विधायक सविता कपूर ने बताया कि हाल ही में संपन्न विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को सदन में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांगजनों की सुविधाओं में सुधार, कुम्हार समाज एवं हस्तशिल्प कलाकारों के रोजगार को बढ़ावा देने तथा उनकी आजीविका को मजबूत करने से संबंधित मुद्दों को सदन में रखा।
इसके साथ ही उन्होंने Joint Civil Hospital Prem Nagar में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता का मुद्दा भी सदन में उठाया, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर केंट विधानसभा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विधायक सविता कपूर का भव्य स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे राहुल चौहान उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी संतोष कोटियाल संजय अरोड़ा एक महाजन अभिषेक शर्मा
Also read this news: 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा