फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया व्यापार मंडल एवं दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की माँग पर एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के मा. सदस्यों के विशेष प्रयासों से सरकार द्वारा समय-समय पर उठाए गए मुद्दों और उनके समाधान के लिए National Traders’ Welfare Board द्वारा किए गए सतत प्रयासों का एक महत्वपूर्ण परिणाम हाल ही में Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) से संबंधित नियमों में किए गए व्यापक सुधारों के रूप में सामने आया है।
* National Traders’ Welfare Board के समक्ष देशभर के व्यापारियों ने VC मीटिंग्स और बोर्ड मीटिंग्स के माध्यम से FSSAI लाइसेंस से जुड़ी जटिलताओं और अनुपालन संबंधी समस्याओं को उठाया, जिन्हें संबंधित मंत्रालयों तक व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया गया।
* व्यापारी समुदाय से प्राप्त सुझावों के आधार पर भारत सरकार ने खाद्य व्यवसायों के लिए नियमों को सरल बनाते हुए महत्वपूर्ण सुधार लागू करने का निर्णय लिया, जिससे नियामकीय प्रक्रियाएँ अधिक व्यापार-अनुकूल हुई हैं।

* *1 अप्रैल 2026* से मूल पंजीकरण के लिए वार्षिक कारोबार की सीमा *₹12 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़* कर दी गई है, जिससे सूक्ष्म एवं लघु खाद्य व्यवसायों को बड़ी अनुपालन राहत प्राप्त होगी।
* *नगर निकायों* में पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स को अब FSSAI के अंतर्गत स्वचालित रूप से पंजीकृत माना जाएगा, जिससे विभिन्न विभागों में अलग-अलग पंजीकरण कराने की आवश्यकता समाप्त होगी और *10 लाख* से अधिक *स्ट्रीट फूड विक्रेताओं* को लाभ प्राप्त होगा।
* FSSAI लाइसेंस को स्थायी वैधता प्रदान करने से बार-बार नवीनीकरण की प्रक्रिया समाप्त होगी तथा नियामकीय व्यवस्था का ध्यान खाद्य सुरक्षा निगरानी और जोखिम-आधारित निरीक्षण पर अधिक केंद्रित किया जा सकेगा।
इन महत्वपूर्ण सुधारों के लिए भारत सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए व्यापारी समुदाय को बधाई। यह पहल न केवल व्यापारियों के हितों की रक्षा करती है, बल्कि देश के खाद्य क्षेत्र को अधिक संगठित, सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।
अध्यक्ष पंकज मैसोंन द्वारा सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय को फ़ूड चेन से जुड़े व्यवसाय वाले व्यापारियों के लिए एक बेहद अच्छी पहल बताया हैं। इससे मध्यम वर्गीय व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा जिसके लिए हम सरकार का और हमारे चेयरमैन सुनील सिंह का सभी व्यापारियों की और से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।