हरिद्वार जिले में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, चार युवकों पर लगा आरोप

हरिद्वार जिले के रुड़की में 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप चार युवकों पर लगा है. जिसमें दो आरोपी छात्रा के ही गांव के बताए जा रहे हैं. वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ भगवानपुर थाना क्षेत्र में चार युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद चार युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की दी है.

वहीं, इस मामले में भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि मंगलौर थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित छात्रा जिसकी (उम्र करीब 17 वर्ष) है, उसके परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है. तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में ही रहने वाले एक युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद में युवक के तीन अन्य दोस्तों ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है.

Also read this news: सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन के लिए देना होगा एफिडेविट | गैर सनातनियों के लिए नए नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *