लग्जरी रहन-सहन के साथ ही महंगी गाड़ियों पर वीआइपी नंबर का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष परिवहन विभाग की वीआइपी नंबर की सीरीज में यूके 07 एचजे 0001 की सबसे महंगी बोली लगाई गई।
यह नंबर देहरादून के अधिवक्ता आलोक पुंडीर ने अपनी मर्सिडीज जीएलएस कार के लिए 13.74 लाख रुपये में खरीदा। वह पहले भी 0009 लैंड रोवर वाहन के लिए 2.40 लाख में वीआइपी नंबर खरीद चुके हैं।
परिवहन विभाग ने इस बार (यूके-07एचएच) चार एवं (यूके-07 एचजे) की 23 वीआइपी नंबरों की बोली खोली थी। 0001 के लिए एक लाख से बोली शुरू हुई, जबकि अन्य नंबरों की बोली 25 हजार से शुरू हुई थी। जिसमें अधिवक्ता ने सबसे महंगी बोली लगाकर नंबर हासिल किया।
दूसरा वीआइपी नंबर यूके 07 एचजे 0003 शहजाद अहमद नामक व्यक्ति ने 4.87 लाख, तीसरा नंबर यूके 07 एचजे 0007 दीपक कुमार नाम के व्यक्ति ने 3.66 लाख में खरीदा। आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया 27 नंबरों की बोली लगाई गई थी। 0001 की एक लाख से बोली लगाई गई थी, जो 13.74 लाख रुपये बिका।
अन्य नंबर की न्यूतम बोली 25 हजार से शुरू की गई थी। जिन वाहन स्वामियों के लिए नंबर आवंटित किए गए हैं। उनको दो दिन के भीतर धनराशि जमा करनी होगी।
निर्धारित समय पर धनराशि जमा न करने पर उस नंबर को अगली बोली में शामिल किया जाएगा। धनराशि वाहन स्वामियों को आनलाइन जमा करनी होगी।
कौन सा नंबर कितने में बिका
7777, 1.80 लाख रुपये
0006, 1.78 लाख रुपये
0009, 1.60 लाख रुपये
7000, 1.51 लाख रुपये
0005, 1.31 लाख रुपये
0002, 51 हजार रुपये
0004, 45 हजार रुपये
यूके 07 एचएच सीरीज में 2222 बिका सबसे महंगा
यूके 07 एचएच सीरीज में सबसे महंगा नंबर 2222 दीपशिखा नाम की महिला ने 27 हजार में खरीदा। जबकि दूसरे स्थान पर 0011 नंबर 20 हजार, 7272 नंबर 12 हजार, 0999 नंबर 10 हजार में बिका।
Also read this news: उत्तराखंड में कक्षा 7 के छात्र की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम