देहरादून में फर्नीचर वर्कशॉप लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

राजधानी देहरादून में देर रात एक फर्नीचर वर्कशॉप में भीषण आग गई। घटना में वर्कशॉप का सारा सामान जलकर राख हुआ है। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण चौक स्थित एक फर्नीचर वर्कशॉप में हुई है। जहां बुधवार देर रात फर्नीचर वर्कशॉप में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग और धूंए की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग बुझाने में जुट गई।

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। जिसमें बताया गया कि पास में एक शादी समारोह में चल रही आतिशबाजी की चिंगारी की वजह से फर्नीचर वर्कशॉप में आग लगी है। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, फर्नीचर वर्कशॉप का सारा सामान जलकर राख हुआ है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Also read this news:गोल्डन मेट्रो अवार्ड्स 2026: देहरादून में प्रतिभाओं का संगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *