देहरादून फायरिंग मामले में सख्त कार्रवाई, डिप्टी एक्साइज इंस्पेक्टर शोबन सिंह और चौकी इंचार्ज अशोक कुमार भी सस्पेंड

देहरादून में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी नाराजगी जताई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिप्टी एक्साइज इंस्पेक्टर शोबन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र की कुठाल चौकी के इंचार्ज अशोक कुमार को भी सस्पेंड किया गया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में त्वरित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

सरकार ने यह भी कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Also read this news: उत्तराखंड में नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें, नियामक आयोग ने प्रस्ताव किया खारिज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *