बढ़ती ठंड के बीच भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा स्कूली बच्चों को ट्रैकसूट वितरण, मेयर सौरभ थपलियाल रहे मुख्य अतिथि

भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक श्री लच्छू गुप्ता द्वारा बढ़ती हुई ठंड के प्रकोप को देखते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, हकीकत राय नगर में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए ट्रैकसूट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देहरादून के माननीय मेयर श्री सौरभ थपलियाल जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर मेयर श्री सौरभ थपलियाल जी ने बच्चों को ट्रैकसूट वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे सामाजिक प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने आयोजकों के इस जनकल्याणकारी कार्य की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के आयोजक लच्छू गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में राजकुमार तिवारी, अमन गुप्ता, अजय बिष्ट, स्कूल की प्रधानाचार्य मधु सिंह, शिक्षिका शांति उनियाल, भोजन माता कविता,

Also read this news: यमुनोत्री धाम में गैर सनातनियों का प्रवेश वर्जित, सिख-जैन-बौद्ध को छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *