जनपथ कॉम्प्लेक्स में लंबे समय से चोरी कर रहा चोर पकड़ा गया, एसी की कॉपर पाइप और वायर काटते रंगे हाथों धराया

आज जनपथ एसोसिएशन द्वारा जनपथ कॉम्प्लेक्स में लगातार हो रही चोरियों की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए एक चोर को रंगे हाथों पकड़ा गया। यह चोर काफी समय से जनपथ कॉम्प्लेक्स में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

आज पकड़े जाने के समय आरोपी एसी की कॉपर पाइप और बिजली की वायर काट रहा था। इसके अलावा शुक्रवार रात को इसने कॉम्प्लेक्स में तैनात गार्ड का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया था।

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बिदलपुल नाले बस्ती का रहने वाला है। जनपथ एसोसिएशन ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर संबंधित विभाग/पुलिस के हवाले कर दिया है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

जनपथ एसोसिएशन ने कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्णय लिया है तथा सभी दुकानदारों और आगंतुकों से सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *