जिला स्वर्णकार संघ व दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक सम्पन्न, 29 दिसंबर को सम्मान समारोह

जिला स्वर्णकार संघ व दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल रजि की संयुक्त बैठक प्रदेश मुख्यालय में संपन्न हुई, जिसमें आगामी दिनांक 29 दिसंबर 2025 को रात्रि 8:00 बजे होटल एस जे पैराडाइज निरंजनपुर सब्जी मंडी सहारनपुर रोड देहरादून में होने जा रहे सम्मान समारोह कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।

कार्यकारिणी विस्तार

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज मैसोन ने विस्तार से अवगत करवाया कि बैठक में जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा इसी के साथ भारत सरकार की योजना के अनुरूप एमएसएमई में बने गोल्ड अप्रैज़ल प्रमाण पत्र को प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

उत्तराखंड स्वर्णकार संघ एवं दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की वेबसाइट का लॉन्च भी मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा और कार्यक्रम में उपस्थित स्वर्णकारों, प्रतिष्ठित व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। उनके द्वारा यह भी अवगत करवाया कि कार्यकर्म में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विशिष्ट अतिथि में माननीय मेयर सौरभ थपलियाल, राजपुर विधायक खजान दास उपस्थित रहेंगे।

उपरोक्त कार्यकर्म में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

आज की बैठक में मुख्य संरक्षक सुशील अग्रवाल, अध्यक्ष पंकज मैसोंन, महामंत्री पंकज डिढ़ान, संगठन सलाहकार संजय गर्ग, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा महामंत्री दिव्य सेठी, स्वर्णकार सिमरनजीत सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *