विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, विपक्ष के विधायकों ने सदन में किया हंगामा

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने भारत माता की जय और संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के नारे लगाए। भारत के संविधान की मूल प्रति के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में पहुंचे।

सत्रशुरू होने के बाद विपक्ष के विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने व्यवस्था के तहत भी मुद्दा उठाया। विपक्ष का कहना है कि यूसीसी बिल को टेबल पर रखने का कोई जिक्र नही है।

विपक्ष ने कहा कार्यमंत्रणा की बैठक में भी विपक्ष ने UCC का मसौदा मांगा था। जिससे विपक्ष मसौदा देखकर सदन में चर्चा करता और खामियां भी बताता। लेकिन सरकार की ओर से विधायकों के अधिकारों का हनन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *